मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल की कीमत 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,157 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8.50 रुपये अथवा 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,157 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,777 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने की वजह से मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश