कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,357.20 रुपये प्रति किलो रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 1.60 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,357.20 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,585 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


