नीति आयोग की सीईओ ने शिक्षा और कौशल विकास को बदलती आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ढालने का आह्वान किया
नीति आयोग की सीईओ ने शिक्षा और कौशल विकास को बदलती आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ढालने का आह्वान किया
नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) नीति आयोग की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निधि छिब्बर ने अर्थव्यवस्था की बदलती जरूरतों के अनुरूप शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार प्रणालियों को संरेखित करने की दिशा में निरंतर प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
नीति आयोग ने छिब्बर की अध्यक्षता में 22 मई 2026 को ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम स्थायी समिति’ की पहली उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की।
छिब्बर ने बैठक में कहा कि अगर सही नीतियां बनाई जाएं, तो भारत में जनसांख्यिकीय का लाभ युवाओं को रोजगार और उद्यम के अवसर पैदा करने में मिल सकता है।
बयान के अनुसार, समिति ने उल्लेख किया कि सेवा क्षेत्र भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और इसकी आर्थिक मजबूती, निर्यात प्रतिस्पर्धा, रोजगार की गुणवत्ता, वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में भागीदारी तथा ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में योगदान की क्षमता लगातार बढ़ रही है।
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि वह नियमित अंतराल पर बैठक करेगी और रोजगार योग्यता बढ़ाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, उद्योग-उपयुक्त कौशल विकास को मजबूत करने तथा सेवा क्षेत्र में वृद्धि को गति देने के लिए व्यावहारिक सिफारिशों की पहचान पर ध्यान केंद्रित करेगी।
भाषा यासिर योगेश नेत्रपाल
नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: नीति आयोग की सीईओ ने शिक्षा और कौशल विकास को बदलती आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ढालने का आह्वान किया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई
01 Oct 2026 | 1:24 pmजापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
01 Oct 2026 | 1:04 pmबजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई
01 Oct 2026 | 12:46 pmभारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर
01 Oct 2026 | 12:26 pmजीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार
01 Oct 2026 | 11:56 amए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 11:55 amमनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
01 Oct 2026 | 11:45 amजेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई
01 Oct 2026 | 11:39 am