नोवार्टिस इंडिया 1,250 करोड़ रुपये में फाइजर का ‘मिनीप्रेस’ ट्रेडमार्क खरीदेगी
नोवार्टिस इंडिया 1,250 करोड़ रुपये में फाइजर का ‘मिनीप्रेस’ ट्रेडमार्क खरीदेगी
नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अमेरिका की फाइजर इंक और फाइजर प्रोडक्ट्स इंक से ‘मिनीप्रेस’ और उसका ट्रेडमार्क करीब 1,250 करोड़ रुपये में खरीदने को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस सौदे में भारत में पंजीकृत इन ट्रेडमार्क और उनसे जुड़े कुछ बौद्धिक संपदा अधिकारों का कुल 1,250 करोड़ रुपये में अधिग्रहण शामिल है। कंपनी ने फाइजर की दोनों अमेरिकी इकाइयों के साथ परिसंपत्ति खरीद समझौते किए हैं। लेन-देन पर हस्ताक्षर और उसे पूरा करने का काम एक साथ किया जाएगा।
आईक्यूवीआईए के जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, ‘मिनीप्रेस एक्सएल’ की बिक्री 228.6 करोड़ रुपये रही और पिछले चार वर्षों में इसकी वार्षिक वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रही।
फाइजर लिमिटेड ने शेयर बाजार को अलग से दी सूचना में कहा कि वह सोमवार से मिनीप्रेस एक्सएल का विपणन, वितरण और बिक्री बंद कर देगी।
उसने कहा, ‘‘यह फैसला अमेरिका की फाइजर इंक द्वारा मिनीप्रेस एक्सएल का विनिर्माण बंद करने के निर्णय के बाद लिया गया है।’’
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


