अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या मामूली बढ़कर 2.14 लाख

Ads

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या मामूली बढ़कर 2.14 लाख

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 08:54 PM IST

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (एपी) अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या पिछले सप्ताह थोड़ी बढ़ी है। हालांकि यह अब भी हाल के वर्षों के सामान्य स्तर पर बनी हुई है।

अमेरिकी श्रम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में नए आवेदन 6,000 बढ़कर 2,14,000 हो गए, जबकि इससे पहले सप्ताह यह संख्या 2,08,000 थी। यह आंकड़ा अनुमान से थोड़ा अधिक है।

बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन को आम तौर पर छंटनी का संकेत माना जाता है और यह रोजगार बाजार की स्थिति का ताजा संकेत देता है।

ईरान युद्ध ने अमेरिकी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है, हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम लागू है।

श्रम विभाग के अनुसार, मार्च में अमेरिकी नियोक्ताओं ने उम्मीद से अधिक 1,78,000 नई नौकरियां जोड़ीं, जिससे बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत पर रही। हालांकि फरवरी में 92,000 नौकरियों की कमी दर्ज की गई थी।

महामारी के बाद से बेरोजगारी भत्ते के लिए साप्ताहिक आवेदन आम तौर पर 2,00,000 से 2,50,000 के बीच बने हुए हैं।

हालांकि पिछले दो वर्षों में भर्ती की रफ्तार धीमी पड़ी है और 2025 में इसमें और कमी आई है।

एपी योगेश रमण

रमण