ओडिशा ने चार हजार करोड़ रुपये के निवेश की 22 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी

ओडिशा ने चार हजार करोड़ रुपये के निवेश की 22 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी

ओडिशा ने चार हजार करोड़ रुपये के निवेश की 22 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी
Modified Date: March 4, 2024 / 09:18 pm IST
Published Date: March 4, 2024 9:18 pm IST

भुवनेश्वर, चार मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने सोमवार को 4,066 करोड़ रुपये के निवेश की 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी।

मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) की बैठक में प्रस्तावों को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परियोजनाएं हरित ऊर्जा उपकरण, रसायन, कपड़ा और परिधान, इस्पात, लौह और लौह मिश्र धातु, खाद्य प्रसंस्करण, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी बुनियादी ढांचे तथा बुनियादी ढांचे एवं लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों की हैं।

अधिकारियों ने कहा कि उचित कार्यान्वयन के बाद परियोजनाओं से 12 जिलों में 25,525 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में