Odisha Employee DA Hike: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें अब खाते में कितनी सैलरी

Ads

ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनधारकों के लिए मंहगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 10:32 PM IST

sarkari karmchari/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • DA बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत
  • जनवरी 2026 से लागू फैसला
  • मई वेतन में मिलेगा भुगतान

Odisha DA Hike: भुवनेश्वर, 15 मई (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि इस संशोधन के साथ, मंहगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

मई के वेतन के साथ किया जाएगा भुगतान

बयान में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2026 से से लागू होगी और इसका भुगतान मई के वेतन के साथ किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि इसके साथ ही, पेंशनधारकों के लिए अस्थायी बढ़ोतरी को भी दो प्रतिशत बढ़ाया गया है और यह मई की पेंशन में दिखाई देगा।

लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद

ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनधारकों के लिए मंहगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया। इस घोषणा से राज्य सरकार के लगभग 8.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें: 

ओडिशा में DA कितना बढ़ा?

DA बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत

बढ़ा हुआ भत्ता कब मिलेगा?

जनवरी 2026 से लागू फैसला

किसे मिलेगा DA बढ़ोतरी का लाभ?

मई वेतन में मिलेगा भुगतान