देश के छह शहरों में दफ्तर के लिये जगह की मांग दो प्रतिशत बढ़ी: कोलियर्स
देश के छह शहरों में दफ्तर के लिये जगह की मांग दो प्रतिशत बढ़ी: कोलियर्स
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) देश के छह प्रमुख शहरों में संयुक्त रूप से जुलाई-सितंबर में दफ्तर के लिये जगह पट्टे पर लेने की मांग दो प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान यह 1.32 करोड़ वर्ग फुट रही, जो पिछले साल समान अवधि में 1.29 करोड़ वर्ग फुट थी।
इस सकल वृद्धि में पट्टा नवीनीकरण, पूर्व-प्रतिबद्धताएं और सौदे शामिल नहीं हैं जहां केवल आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
जमीन, जायदाद के बारे में परामर्श देने वाली कोलियर्स इंडिया के इस साल की तीसरी तिमाही के लिए प्रमुख कार्यालय बाजारों के जारी आंकड़ों के अनुसार, चार शहरों मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में मांग बढ़ी है, जबकि बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में मांग घटी।
बेंगलुरु में जुलाई-सितंबर के दौरान कार्यालय क्षेत्र पट्टे पर लेने की सकल मांग घटकर 34 लाख वर्ग फुट रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 44 लाख वर्ग फुट थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मांग सालाना आधार पर 43 लाख वर्ग फुट से घटकर 32 लाख वर्ग फुट हो गई।
वहीं हैदराबाद में कार्यालय क्षेत्र पट्टे पर लेने की मांग सालाना आधार पर 10 लाख वर्ग फुट से 2.5 गुना होकर 25 लाख वर्ग फुट हो गई। मुंबई में 16 लाख वर्ग फुट से बढ़कर 17 लाख वर्ग फुट हो गइ। वहीं चेन्नई में 10 लाख वर्ग फुट से बढ़कर 14 लाख वर्ग फुट और पुणे में 60 हजार वर्ग फुट से बढ़कर 10 लाख वर्ग फुट हो गई।
भाषा निहारिका रमण
रमण

Facebook


