हमारा नेटवर्क 5जी के लिए तैयार : एयरटेल

Ads

हमारा नेटवर्क 5जी के लिए तैयार : एयरटेल

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 01:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका नेटवर्क 5जी के लिए तैयार है। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी ने हैदराबाद शहर में एक वाणिज्यिक नेटवर्क के ऊपर अत्यंत तेज गति की पांचवीं पीढ़ी की सेवाओं का सफलतापूर्वक ‘लाइव’ प्रदर्शन किया है।

यह कदम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि दूरसंचार कंपनियों के लिए 5जी अगला मोर्चा है। इसके जरिये वे भविष्य की वृद्धि हासिल कर सकती हैं और अपने राजस्व में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

‘डेमो रन’ के लिए कंपनी ने 1800 मेगाहर्ट्ज में मौजूदा खाली स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘कई तरीकों से अब हम एक बटन दबाकर 5जी को चालू कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हमें बेहतर 5जी अनुभव मिले। इसके लिए उचित बैंड में पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होना जरूरी है।’’

विट्टल ने कहा, ‘‘आज हमने प्रदर्शित किया कि जहां तक एयरटेल की 5जी सेवाओं की बात है, हम इसके लिए तैयार हैं।’’

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर