नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख तथा त्योहारी मांग बढ़ने के बीच सोमवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे।
शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती का रुख था।
सूत्रों ने कहा कि बाजार में सोयाबीन, सरसों की आवक बेहद कम है। बिनौले की उपलब्धता तो नगण्य है। आवक की इस कमी के बीच विदेशों में मजबूती के रुख तथा रक्षाबंधन और सावन की त्योहारों मांग बढ़ने के कारण सभी खाद्य तेल-तिलहनों में मजबूती देखी गई। आगे जाकर मांग और बढ़ने के आसार हैं।
दूसरी ओर, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे टूटकर 95.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये की इस गिरावट के कारण खाद्य तेलों का आयात महंगा होने से भी खाद्य तेलों की तेजी को समर्थन मिला।
इस सुधार के बावजूद, आयातित सोयाबीन डीगम और पामोलीन का लागत से नीचे दाम पर बिकवाली बदस्तूर जारी है जिसके बारे में चिंता करने की जरुरत है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 7,825-7,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,000-7,575 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,565-2,865 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,645-2,745 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,645-2,795 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,120 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,225-7,275 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,075-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय