पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ बढ़ाएगा रक्षा सहयोग, 5 करोड़ डॉलर की ऋण देने की पेशकश

Ads

पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ बढ़ाएगा रक्षा सहयोग, 5 करोड़ डॉलर की ऋण देने की पेशकश

  •  
  • Publish Date - February 25, 2021 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

कोलंबो/इस्लामाबाद, 25 फरवरी (भाषा) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने श्रीलंका को रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए पांच करोड़ डॉलर की नयी ऋण सुविधा देने की पेशकश की है।

पढ़ें- अश्विन 400 विकेट के क्लब में शामिल, जोफ्रा आर्चर का…

दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के संयुक्त बयान के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने श्रीलंका की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान इस नयी ऋण सुविधा की घोषणा की। यह यात्रा बुधवार को संपन्न हुई।

पढ़ें- नीरव मोदी का प्रत्यर्पण अब ब्रिटेन की गृह मंत्री प्…

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष जताते हुए कहा कि स्टाफ स्तर की बातचीत को रक्षा वार्ता तक पहुंचाने से सुरक्षा क्षेत्र में संबंध मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पांच करोड़ डॉलर की नयी रक्षा ऋण सुविधा की घोषणा की।’’

पढ़ें- कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए गाजर के हलवे और ..

दोनों पक्षों ने सुरक्षा, आतंकवाद, संगठित अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक-दूसरे के साथ भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।