Passport Fee Hike: विदेश जानें का सपना हुआ महंगा, 1 जुलाई से पासपोर्ट शुल्क में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

Passport Fee Hike: 1 जुलाई से केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के नए नियम और शुल्क लागू कर दिया है। अब सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए 2,500 रुपये और तत्काल पासपोर्ट के लिए 5,000 रुपये शुल्क देना होगा। इस बदलव से विदश यात्रा या अन्य कामों के लिए पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की जेब पर पहले से अधिक खर्च पड़ेगा।

Passport Fee Hike: विदेश जानें का सपना हुआ महंगा, 1 जुलाई से पासपोर्ट शुल्क में भारी बढ़ोतरी, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

(Passport Fee Hike/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 1, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: July 1, 2026 9:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 जुलाई से पासपोर्ट की नई शुल्क दरें लागू हो गई हैं।
  • सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1500 से बढ़कर ₹2500 हो गई है।
  • तत्काल पासपोर्ट के लिए अब ₹5000 शुल्क देना होगा।

नई दिल्ली: Passport Fee Hike in India: विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की फीस में बढ़ोतरी (Passport Fee Hike) कर दी है जो आज 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया है। नए नियमों के तहत अब सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। सरकार का कहना है कि नई फीस सभी नए आवेदनों और पासपोर्ट के नवीनीकरण (Renewal) पर सामान्य रूप से लागू होगा।

सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क

पहले 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट (Ordinary Passport) के लिए 1,500 रुपये का शुल्क देना पड़ता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। यानी अब हर आवेदक को 1000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। यह नई फीस उन लोगों पर भी लागू होगी जो पहली बार पासपोर्ट बनवा रहे हैं और उन पर भी जो अपना पुराना पासपोर्ट दोबारा जारी या रिन्यू करा रहे हैं। ऐसे में सामान्य श्रेणी के आवेदकों का खर्च पहले से काफी बढ़ गया है।

तत्काल पासपोर्ट बनवाना भी हुआ महंगा

जिन लोगों को कम समय में पासपोर्ट की जरूरत होती है उन्हें भी अब अधिक पैसे चुकाने होंगे। पहले तत्काल सेवा के लिए 3,500 रुपये का शुल्क लिया जाता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। यानी तत्काल पासपोर्ट (Tatkaal Passport) बनवाने वालों को 1,500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यह बदलाव उन लोगों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है जिन्हें नौकरी, पढ़ाई, इलाज या किसी अन्य जरूरी कारणों से तुरंत विदेश जाना पड़ता है।

विदेश जाने वालों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

हर साल भारत से लाखों लोग पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए विदेश जाते हैं। बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य उच्च शिक्षा के लिए रूस, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर समेत कई देशों का रुख करते हैं। नई फीस लागू होने के बाद इन सभी लोगों को पासपोर्ट बनवाने (Passport Fee Hike) पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। जिससे उनकी यात्रा की कुल लागत भी बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।