पेटीएम पेमेंट बैंक को भारत बिल भुगतान परिचालन इकाई के रूप में काम करने की मंजूरी मिली

Ads

पेटीएम पेमेंट बैंक को भारत बिल भुगतान परिचालन इकाई के रूप में काम करने की मंजूरी मिली

  •  
  • Publish Date - January 16, 2023 / 01:46 PM IST,
    Updated On - January 16, 2023 / 01:46 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) पेटीएम पेमेंट बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे भारत बिल भुगतान परिचालन इकाई (बीबीपीओयू) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के तहत बीबीपीओयू को बिजली, फोन, डीटीएच, पानी, गैस बीमा, ऋण चुकाने, फास्टैग रिचार्ज, शिक्षा शुल्क, क्रेडिट कार्ड बिल और नगरपालिका करों का भुगतान करने की सुविधा देने की इजाजत मिलती है।

बीबीपीएस का स्वामित्व भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के पास है।

अब तक पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी के तहत इस तरह की सेवाएं दे रहा था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”पीपीबीएल को भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत भारत बिल भुगतान परिचालन इकाई (बीबीपीओयू) के रूप में काम करने के लिए आरबीआई से अंतिम मंजूरी मिल गई है।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय