पेटीएम का घाटा जून तिमाही में कम होकर 358 करोड़ रुपये रहा

Ads

पेटीएम का घाटा जून तिमाही में कम होकर 358 करोड़ रुपये रहा

  •  
  • Publish Date - July 21, 2023 / 10:40 PM IST,
    Updated On - July 21, 2023 / 10:40 PM IST

नयी दि्ल्ली, 21 जुलाई (भाषा) डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका घाटा कम होकर 358.4 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 645.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में परिचालन आय बढ़ने से उसके घाटे में गिरावट आई है। इस तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 39.4 प्रतिशत बढ़कर 2,341.6 करोड़ रुपये हो गई।

एक साल पहले की समान तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,679.6 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण