पीसी ज्वैलर उत्तर प्रदेश में 1,000 स्वर्णकारों को उद्यमी बनने में मदद करेगी

Ads

पीसी ज्वैलर उत्तर प्रदेश में 1,000 स्वर्णकारों को उद्यमी बनने में मदद करेगी

  •  
  • Publish Date - December 6, 2025 / 07:45 PM IST,
    Updated On - December 6, 2025 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) पीसी ज्वेलर लिमिटेड उत्तर प्रदेश के 1,000 प्रमाणित स्वर्णकारों को उद्यमी बनने में मदद करेगी।

इसके लिए कंपनी उन्हें ब्रांडिंग, डिजाइन और विपणन जैसी सुविधाओं का सहयोग प्रदान करेगी।

दिल्ली स्थित पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने एक बयान में बताया कि उसने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा-प्रमाणित स्वर्णकारों (सुनार) को आभूषण उद्यमियों और संगठित खुदरा कारोबारियों में बदलने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के साथ साझेदारी की है।

पीसी ज्वैलर पहले चरण में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा-प्रमाणित 1000 सुनारों को सहयोग और कौशल उन्नयन प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के ढांचे और उसके कार्यान्वयन साझेदारों के साथ मिलकर काम करेगी।

पीसी ज्वेलर के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग ने कहा, ”प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ने पारंपरिक कारीगरों को पहचानने और आगे बढ़ाने का एक ऐतिहासिक मौका दिया है। हमें इस मिशन में साझेदार बनकर गर्व महसूस हो रहा है, ताकि स्वर्णकार अनौपचारिक, बिखरे हुए कामों से बेहतर डिजाइन, बेहतर तकनीक और बेहतर आय के साथ संगठित उद्यम की ओर बढ़ सकें।”

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय