Texas Shooting Victims: दुनिया के सात अजूबे देखना चाहती थी 21 साल की सविता.. अंधाधुन गोलीबारी में गंवाई जान, जानें मौतों का आंकड़ा

Ads

Texas Shooting Victims: ऑस्टिन के बुफोर्ड्स बार में गोलीबारी, तीन मृत, 14 घायल, भारतीय मूल की महिला भी शामिल।

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 07:25 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 07:27 AM IST

Texas Shooting Victims || Image-

HIGHLIGHTS
  • ऑस्टिन बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी
  • तीन की मौत, 14 घायल
  • भारतीय मूल की महिला की मौत

ऑस्टिन: टेक्सास के ऑस्टिन में एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। (Texas Shooting Victims) अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस को शहर में स्थित एक लोकप्रिय बीयर गार्डन, बुफोर्ड्स में ‘‘एक पुरुष पर गोलीबारी’’ की सूचना मिली थी।

तीन लाशें बरामद, 14 घायल

उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उनका सामना बंदूकधारी एक व्यक्ति से हुआ और फिर उसने ‘‘जवाबी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध मारा गया।’’ ईएमएस प्रमुख रॉबर्ट लक्रिट्ज ने बताया कि घटनास्थल पर तीन लोगों के शव मिले हैं और 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

 

एक भारतीय युवती ने गंवाई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस गोलीबारी में जान गंवाने वालों में एक भारतीय-अमेरिकी मूल की छात्रा सविता शाह भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सविता की इच्छा थी कि, (Texas Shooting Victims) वह दुनिया के सभी सात अजूबों का दीदार करें। 21 साल की सविता टेक्सॉस यूनिवर्सिटी की छात्रा थी।

जॉब शुरू करने वाली थी सविता शाह

सविता यूटी ऑस्टिन मैककॉम्ब्स स्कूल ऑफ बिजनेस की प्रतिभाशाली छात्राओं में से एक थीं। वह इस मई में स्नातक होने वाली थीं और उसके बाद एक बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म में अपना करियर शुरू करने वाली थीं। उन्होंने ऑनर्स के साथ डबल मेजर किया था। छात्र संगठनों में सक्रिय और कक्षा में एक प्रतिभाशाली छात्रा थीं।

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-

Q1. ऑस्टिन में गोलीबारी कहां हुई थी?

उत्तर: गोलीबारी Austin के बुफोर्ड्स नामक लोकप्रिय बीयर गार्डन बार में हुई थी।

Q2. इस घटना में कितने लोग प्रभावित हुए?

उत्तर: घटना में तीन लोगों की मौत हुई और 14 अन्य घायल हुए हैं।

Q3. क्या किसी भारतीय मूल के व्यक्ति की मृत्यु हुई?

उत्तर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय मूल की सविता शाह की मौत हुई।