MP Weather Update Today/Image Source: symbolic
भोपाल: MP Weather Update Today: राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से प्रदेश में ग्रीष्म सीजन की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। हालांकि मार्च में लू चलने का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
MP Weather Update Today: मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक इस बार अप्रैल और मई में प्रदेश में 15 से 20 दिन तक हीट वेव यानी लू चल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी का असर इस बार ज्यादा दिनों तक बना रह सकता है। मार्च के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है।
MP Weather Update Today: दूसरी ओर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और संभावित चक्रवाती सिस्टम के असर से भोपाल, इंदौर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों को दिन में तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।