पीक XV ने 130 करोड़ रुपये में मोबिक्विक में अपनी हिस्सेदारी बेची

पीक XV ने 130 करोड़ रुपये में मोबिक्विक में अपनी हिस्सेदारी बेची

पीक XV ने 130 करोड़ रुपये में मोबिक्विक में अपनी हिस्सेदारी बेची
Modified Date: April 28, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: April 28, 2026 12:52 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) वेंचर कैपिटल कंपनी पीक XV पार्टनर्स ने 130 करोड़ रुपये से अधिक के ‘ब्लॉक’ सौदे के माध्यम से वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबीक्विक सिस्टम्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। मामले से परिचित सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, पीक XV कंपनी के शुरुआती निवेशकों में शामिल थी और वह अपने निवेश का लगभग तीन गुना मूल्य प्राप्त करने के बाद इससे बाहर हो गई है।

सूत्र ने बताया, ‘‘ पीक XV पार्टनर्स ने कंपनी के लगभग 61 लाख शेयर (जो कुल शेयर पूंजी का करीब 7.7 प्रतिशत है) औसतन 214 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। इस सौदे का कुल आकार करीब 130 करोड़ रुपये है। इस बिक्री के साथ ही पीक एक्सवी ने कंपनी से पूरी तरह बाहर निकल गई है।’’

पीक XV और वन मोबिक्विक सिस्टम्स से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

इस सौदे में फ्लोरीनट्री, विरिडियन एसेट मैनेजमेंट, डायमॉन एशिया और कर्मा कैपिटल ने हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी के अपनी नई अनुषंगी कंपनी मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस मिलने की घोषणा के एक दिन बाद यह मामला सामने आया है।

भाष निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में