Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी के चौंकाने वाले संकेत! बाजार खुलने से पहले जान लीजिए किन स्टॉक्स में छिपा है बड़ा धमाका और किससे रहना है दूर

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी से आज बाजार की शुरुआत दबाव में रह सकती है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक चिंताएं माहौल को प्रभावित कर रही है। निवेशकों की नजर आरबीआई के ब्याज दर के फैसले पर रहेगी। जबकि इंफोसिस, वेदांता और अदाणी पोर्ट्स जैसे शेयर आज फोकस में रह सकते हैं।

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी के चौंकाने वाले संकेत! बाजार खुलने से पहले जान लीजिए किन स्टॉक्स में छिपा है बड़ा धमाका और किससे रहना है दूर

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 3, 2026 / 08:53 am IST
Published Date: June 3, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत।
  • RBI की मौद्रिक नीति पर निवेशकों की खास नजर।
  • इंफोसिस ने नॉर्वे के DNB Bank के साथ साझेदारी बढ़ाई।

नई दिल्ली: Stock Market Today In India: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी सुबह 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,477 के स्तर पर कारोबार करते नजर आया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। ऐसे माहौल में प्रमुख सूचकांकों के सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

आईटी शेयरों में दिख सकती है मजबूती

ग्लोबल स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर से जुड़े सकारात्मक संकेतों और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई मजबूती का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी देखने को मिल सकता है। इसी कड़ी में इंफोसिस चर्चा में है। कंपनी ने नॉर्वे के सबसे बड़े बैंक DNB Bank ASA के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं इस खबर के बाद निवेशकों की नजर इंफोसिस के शेयर पर बनी रह सकती है।

इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें

वेदांता और उसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक भी आज फोकस में रह सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दोनों कंपनियों के कुछ कार्यालयों में छापेमारी की है। वहीं Advait Energy Transitions की सहायक कंपनी ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम (GUVNL) के साथ 150 MW/300 MWh क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है। इसके अलावा John Cockerill India को JSW विजयनगर मेटालिक्स से 1,250 से 1,300 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कैनरा बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 के लिए डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए 8,500 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दी है।

अदाणी पोर्ट्स समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

Adani Ports ने मई 2026 में 48.3 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडल किया जो सालाना आधार पर 16% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं InterGlobe Aviation (IndiGo) ने परिचालन चुनौतियों के चलते 31 अगस्त 2026 से मैनचेस्टर के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। दूसरी ओर Concord Biotech को USFDA से एक महत्वपूर्ण दवा के लिए मंजूरी मिल गई है। Bliss GVS Pharma की महाराष्ट्र स्थित यूनिट को WHO से GMP मानकों के अनुरूप होने का प्रमाण मिला है। वहीं Dhanuka Agritech का 70 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर 4 जून से खुलेगा। जिसमें कंपनी 1,400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर वापस खरीदेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।