Petrol Diesel Price 13 April 2026: पेट्रोल के बाद अब डीजल हो गया इतने रुपए सस्ता, बस-ट्रक मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए 13 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Ads

Petrol Diesel Price 13 April 2026: पेट्रोल के बाद अब डीजल हो गया इतने रुपए सस्ता, बस-ट्रक मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए 13 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:42 AM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:45 AM IST

Petrol Diesel Price 13 April 2026: पेट्रोल के बाद अब डीजल हो गया इतने रुपए सस्ता, बस-ट्रक मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए 13 अप्रैल को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट ? Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती
  • डीजल 135 रुपए तक सस्ता
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में 12 रुपए की कमी

इस्लामाबाद: Petrol Diesel Price 13 April 2026 महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कीमतों में कमी करने का ऐलान किया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आधी रात से ही लागू कर दिए गए हैं। सरकार की मानें तो ये ईंधन के दाम में कटौती कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद की गई है। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

पेट्रोल 12 रुपए सस्ता

Petrol Diesel Price 13 April 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के रेट में 15 और डीजल की कीमत में 135 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपये घटा दी गई है। वहीं, लाइट डीज़ल ऑयल (LDO) की कीमत 25.31 रुपए घटाकर 369.72 रुपए प्रति लीटर कर दी गई। इस बात की जानकारी खुद उप प्रधानमंत्री ईशाक डार ने दी है।

डीजल की कीमत में 135 रुपए की कटौती

ईंधन के दाम में कटौती किए जाने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 378.41 से घटकर 366.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीज़ल अब 520.35 रुपए से घटाकर 385.54 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। वहीं, केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपए घटाकर 450.15 रुपए प्रति लीटर कर दी गई, और लाइट डीज़ल ऑयल (LDO) की कीमत 25.31 रुपए घटाकर 369.72 रुपए प्रति लीटर कर दी गई।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने X पर नई कीमतों का नोटिफिकेशन शेयर किया, जिसके मुताबिक केरोसिन की कीमत भी 17.33 रुपए प्रति लीटर घटाकर 450.15 रुपए कर दी गई है, और लाइट डीज़ल ऑयल की कीमत 25.31 रुपए प्रति लीटर घटाकर 369.72 रुपए कर दी गई है।

ईंधन सब्सिडी पर 129 अरब रुपए खर्च

शनिवार से शुरू होने वाली US-ईरान बातचीत से पहले एक टीवी पर दिए भाषण में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई थी कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई गिरावट का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया जाए, ताकि सरकार ने पिछले महीने ईंधन सब्सिडी पर जो 129 अरब रुपए खर्च किए थे, उसकी कुछ भरपाई हो सके।

उत्पाद (Products) पुरानी कीमत (04.04.2026 तक) नई प्रस्तावित कीमत (11.04.2026 से) PL CSL ST % कुल कमी/बढ़ोतरी (Increase/Decrease)
हाई स्पीड डीजल (HSD) 520.35 385.54 2.50 0.00 -134.81
मोटर स्पिरिट (Petrol-92 RON) 378.41 366.58 80.61 2.50 0.00 -11.83
सुपीरियर केरोसिन ऑयल (SKO) 467.48 450.15 20.36 0.00 -17.33
लाइट डीजल ऑयल (LDO) 395.03 369.72 15.84 0.00 -25.31

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में डीजल कितना सस्ता हुआ है?

डीजल की कीमत में करीब 135 रुपए प्रति लीटर की बड़ी कटौती की गई है।

पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत क्या है?

पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत घटकर लगभग 366.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

केरोसिन की कीमत में कितनी कमी आई है?

केरोसिन की कीमत में 17.33 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है।

पाकिस्तान सरकार ने ईंधन के दाम क्यों घटाए?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण सरकार ने दाम कम किए हैं।

ईंधन सब्सिडी पर पाकिस्तान सरकार कितना खर्च कर रही है?

सरकार ने पिछले महीने ईंधन सब्सिडी पर लगभग 129 अरब रुपए खर्च किए हैं।