Iran America War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान की सख्त चेतावनी! कर दिया ये बड़ा ऐलान, बढ़ा वैश्विक तनाव

Iran America War Update: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Iran America War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान की सख्त चेतावनी! कर दिया ये बड़ा ऐलान, बढ़ा वैश्विक तनाव

iran strait of hormuz/ image source: World_At_War_6 x handle

Modified Date: April 13, 2026 / 09:28 am IST
Published Date: April 13, 2026 8:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की बड़ी चेतावनी
  • होर्मुज़ स्ट्रेट के पास सैन्य जहाज आया, तो टूटेगा सीजफायर
  • सैन्य जहाज आने पर सीजफायर का उल्लघंन माना जाएगा

Iran America War Update: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। गार्ड्स ने स्पष्ट कहा है कि यदि इस रणनीतिक जलमार्ग के पास कोई भी सैन्य जहाज आता है, तो इसे सीजफायर का सीधा उल्लंघन माना जाएगा। उनके अनुसार, किसी भी देश का सैन्य जहाज यदि इस क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ सख्ती और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में पहले से ही हालात संवेदनशील बने हुए हैं और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंताएं बढ़ रही हैं।

Iran Revolutionary Guards warning: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की बड़ी चेतावनी

ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह से ईरान की नौसेना के कंट्रोल और “स्मार्ट मैनेजमेंट” के तहत संचालित हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह मार्ग गैर-सैन्य जहाजों के लिए पूरी तरह खुला है और उनके सुरक्षित आवागमन में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। हालांकि, सैन्य गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की सैन्य मौजूदगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Hormuz Strait tension: क्या लिखा है राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने?

इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने अपने एक ताजा ट्वीट से संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुँचने के लिए तैयार है, बशर्ते वाशिंगटन “अपनी तानाशाही छोड़ दे” और ईरानी लोगों के अधिकारों का सम्मान करे। X पर एक पोस्ट में, पेज़ेशकियान ने कहा, “अगर अमेरिकी सरकार अपनी तानाशाही छोड़ देती है और ईरानी राष्ट्र के अधिकारों का सम्मान करती है, तो समझौते तक पहुँचने के रास्ते निश्चित रूप से मिल जाएँगे। (Iranian President Latest Tweet) मैं बातचीत करने वाली टीम के सदस्यों, विशेष रूप से मेरे प्यारे भाई, डॉ. ग़ालिबफ़ की सराहना करता हूँ और कहता हूँ, ‘ईश्वर आपको शक्ति दे।’”

इन्हें भी पढ़ें:-

कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।