Petrol Diesel Price 22 March 2026: महंगा होने के बाद 101 रुपए तक पहुंचा पेट्रोल का रेट, डीजल की कीमत में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए आज भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
Petrol Diesel Price 22 March 2026: महंगा होने के बाद 101 रुपए तक पहुंचा पेट्रोल का रेट, डीजल की कीमत में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए आज भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
Petrol Diesel Price 22 March 2026: महंगा होने के बाद 101 रुपए तक पहुंचा पेट्रोल का रेट, डीजल की कीमत में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, जानिए आज भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट / Image: IBC24 Customized
- प्रीमियम पेट्रोल ₹2 महंगा होकर में ₹101.89 प्रति लीटर हो गया
- इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में ₹22 प्रति लीटर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
- दिल्ली में सामान्य पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67
नयी दिल्ली: Petrol Diesel Price 22 March 2026: प्रीमियम या उच्च श्रेणी के पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई, जबकि औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाला थोक डीजल लगभग 22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के बीच हुई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये कर दी गई हैं।
पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बड़ा बदलाव
Petrol Diesel Price 22 March 2026 ईरान युद्ध तेज होने के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें बृहस्पतिवार को 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, जो बाद में घटकर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। दिल्ली में एक लीटर सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है, जबकि इसी श्रेणी का डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। सामान्य पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91-92 होती है और यह मानक इंजनों के लिए उपयुक्त है। यह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सही है। दूसरी ओर, प्रीमियम पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 95-98 होती है, जो इसे अधिक बेहतर इंजनों के लिए आदर्श बनाती है।
डीजल 22 रुपये प्रति लीटर महंगा
एक संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ”प्रीमियम श्रेणी में कुछ वृद्धि की सूचना मिली है, जो (देश में बेचे जाने वाले) कुल पेट्रोल का मुश्किल से 2 से 4 प्रतिशत हिस्सा है। आम आदमी के लिए कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।” अधिकारी ने कहा कि मूल्य निर्धारण का फैसला तेल कंपनियां स्वतंत्र रूप से करती हैं, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण को क्रमशः 2010 और 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था।
कच्चे तेल का रेट 108 डॉलर प्रति बैरल
उन्होंने कहा, ”यह (मूल्य निर्धारण) तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) करती हैं। सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को विनियमित नहीं करती है।” सरकार वैश्विक तेल बाजारों पर बारीकी से नजर रख रही है, लेकिन खुदरा ईंधन की कीमतें बढ़ाने की कोई तत्काल योजना नहीं है। तेल विपणन कंपनियों से फिलहाल मौजूदा लागत दबाव को खुद वहन करने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा, ”हमारी प्राथमिकता सभी उपभोक्ताओं को ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जो हम इस पूरे संकट के दौरान कर रहे हैं। अब तक हमने कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।”
ये भी पढ़ें
- Air India Fitness Policy: वजन बढ़ा तो ड्यूटी से होंगे बाहर, एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों के लिए लागू किए ये नियम, वेतन पर भी पड़ेगा असर
- Iran Israel War Update: हार्मोज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी ये धमकी, ईरान ने कर दिया भारत का जिक्र, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सामने आई बड़ी खबर
- Robert Mueller Death News: ‘मुझे खुशी है कि वह मर गया..’, ईरान नहीं बल्कि अमेरिका के इस शख्सियत की मौत पर ट्रंप ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

Facebook


