Air India Fitness Policy: वजन बढ़ा तो ड्यूटी से होंगे बाहर, एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों के लिए लागू किए ये नियम, वेतन पर भी पड़ेगा असर

Air India Fitness Policy: वजन बढ़ा तो ड्यूटी से होंगे बाहर, एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों के लिए लागू किए ये नियम, वेतन पर भी पड़ेगा असर

Air India Fitness Policy: वजन बढ़ा तो ड्यूटी से होंगे बाहर, एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों के लिए लागू किए ये नियम, वेतन पर भी पड़ेगा असर

Air India Fitness Policy | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: March 22, 2026 8:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 मई से नई फिटनेस पॉलिसी लागू होगी
  • बीएमआई मानकों पर खरा न उतरने पर फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है
  • नियम तोड़ने पर वेतन कटौती और मेडिकल टेस्ट अनिवार्य होंगे

नई दिल्ली: Air India Fitness Policy एअर इंडिया अपने केबिन क्रू के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े सख्त नियम लागू कर दी है। जो 1 मई से प्रभावी हो जाएगा। एयरलाइंस की तरफ जारी की गई नई गाइडलाइन्स के अनुसार, बीएमआई मानकों पर खरा न उतरने पर फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है और सैलरी पर भी असर पड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि केबिन क्रू एयरलाइन की छवि का सीधे प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में उनके लिए पेशेवर और संतुलित व्यक्तित्व बनाए रखना जरूरी है।

18 से कम BMI वालों को मेडिकल, फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य

Air India Fitness Policy वहीं 18 से कम बीएमआई को ‘कम वजन’ माना जाएगा। हालांकि, मेडिकल जांच और कार्यक्षमता परीक्षण पास करने पर इसे स्वीकार किया जा सकता है। 25 से 29.9 के बीच बीएमआई को ‘ज्यादा वजन’ माना जाएगा। लेकिन यदि कर्मचारी कार्यक्षमता परीक्षण पास कर लेता है तो इसे स्वीकार किया जा सकता है।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

जारी गाईडलाइन के अनुसार, यदि कोई भी कर्मचारी इन नियमों का उलघ्घंन करता है ​तो उन्हें तुरंत फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है। साथ ही उसे मेडिकल टेस्ट और फिटनेस असेसमेंट से गुजरना होगा। नियमों का पालन न करने पर वेतन कटौती जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।