Petrol Diesel Price 27 February 2026: पेट्रोल 5 और डीजल 7 रुपए महंगा! कल आधी रात से देशभर में लागू हो जाएंगे ईंधन के नए दाम / Image: IBC24 Customized
बिजनेस: Petrol Diesel Price 27 February 2026 पाकिस्तान की सरकार जनता को एक के बाद एक जोर का झटका दे रही है। झटका देने की इस कड़ी में एक और जोर बोझ जनता की झोली में आने वाली है। दरअसल कल रात से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने वाली है। व्यापार के जानकारों की मानें तो सरकार पेट्रोल पेट्रोल मे करीब 5 और डीजल में 7 रुपए तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी इस संबंध में फैसला नहीं हुआ है, लेकिन कल देर रात पर इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
Petrol Diesel Price 27 February 2026 मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनी ने सरकार के पास पेट्रोल पर 5.13 रुपए और डीजल पर 6.80 रुपए बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर कल रात तक पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की अंतिम मुहर लगत सकती है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो देश में पेट्रोल-डीजल का रेट क्रमश: 263.30 और 282.50 रुपए प्रति लीटर हो सकते हैं।
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। वैश्विक स्तर पर ‘अरब लाइट क्रूड’ (Arab Light crude) की कीमतों में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, तेल के ‘स्प्रेड्स’ (Spreads) में मामूली बढ़ोतरी ने भी कीमतों को ऊपर धकेलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार इस महीने यानि फरवरी में दो बार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर चुकी है। उस समय हाई-स्पीड डीजल की कीमत बढ़ाकर 275.7 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर कर दी गई थी। अब 1 मार्च से होने वाली संभावित बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।