Petrol-diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आज का ताजा भाव देखें यहां

Ads

Petrol-diesel Price Today :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का चढ़ाव देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की

  •  
  • Publish Date - June 26, 2023 / 09:13 AM IST,
    Updated On - June 26, 2023 / 09:13 AM IST

Petrol-Diesel Price Today

नई दिल्ली : Petrol-diesel Price Today :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का चढ़ाव देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर ज्यादा नहीं पड़ा है। पिछले एक साल से देशभर में कीमतें काफी हद तक वहीं के वहीं बनी हुई हैं। 26 जून को WTI क्रूड 0.63 डॉलर बढ़कर 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.70 डॉलर की तेजी के साथ 74.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 26 जून के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन ज्यादातर राज्यों में तेल की कीमतों हलकी बढ़त देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें : चुनावी साल में एमपी बीजेपी को एक और झटका, अब ये नेता थामने जा रहे कांग्रेस का हाथ

Petrol-diesel Price Today :  राजस्थान में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता और महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 65 और डीजल की 62 पैसे नीचे आई। पंजाब और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर गुजरात में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है। केरल और झारखंड में भी पट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : मंगल करने जा रहे गोचर, इन राशियों के जातकों को प्रेम-व्यापार और नौकरी में सफलता मिलने के बन रहे योग 

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-diesel Price Today :  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : MP Weather Update: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 4 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी 

इन शहरों में भी नए भाव जारी

Petrol-diesel Price Today :  नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद में 96.34 रुपये और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें