Diesal-Petrol Shortage
नई दिल्ली : Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों की तरफ से लगभग 13 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। तेल कंपनियों की तरफ से हर दिन सुबह के समय पेट्रोल-डीजल के रेट जारी किए जाते हैं। 14 जून के जारी किए गए रेट से साफ है कि कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि क्रूड ऑयल के रेट में जरूर गिरावट आई है।
Petrol-Diesel Price Today: कुछ दिन पहले नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और जयपुर में मामूली गिरावट देखी गई थी। आपको बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से 14 जून को जारी पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। पिछले दिनों निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए प्रति लीटर की कमी करने का ऐलान किया था। हालांकि यह सुविधा केवल जून महीने के लिए थी। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी करती हैं।कीमत में किसी भी तरह का बदलाव होने पर कंपनियों की तरफ से उसे वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है।
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें: पेंशनरों के DA में 62% की बढ़ोतरी, अब मिलेगी इतनी राशि
Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के रेट में पिछले कुछ दिल से लगातार गिरावट का सिलसिला देखा जा रहा है। क्रूड का रेट पिछले कुछ दिन से 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच बना हुआ है। बुधवार सुबह इंटरनेशनल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड का रेट गिरकर 69.18 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 74.07 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया।