Petrol Price Latest News: 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी इतने की कटौती, महंगाई की मार के बीच जनता को बड़ी राहत
5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी इतने की कटौती, Petrol Price Latest News: Petrol becomes cheaper by Rs 5

Petrol Price Latest News. Image Source- IBC24
- पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ।
- नई कीमतें 16 मई से लागू, पेट्रोल 409.78 रुपये प्रति लीटर पहुंचा।
- हालिया कटौती के बावजूद ईंधन कीमतें अब भी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं।
इस्लामाबाद। Petrol Price Latest News एक तरफ पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नई दरें 16 मई से लागू हो गई हैं। कीमतों में कमी के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 409.78 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 409.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच सरकार के इस फैसले से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी गाड़ियों का उपयोग करते हैं, ऐसे में पेट्रोल की कीमतों का सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ता है।
Petrol Price Latest News पाकिस्तान सरकार पिछले कुछ समय से हर सप्ताह शुक्रवार रात को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा कर रही है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद पाकिस्तान में ईंधन संकट गहरा गया था। हालांकि फिलहाल युद्ध की स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर पाकिस्तान पर लगातार पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सरकार ने एक सप्ताह पहले ही पेट्रोल की कीमत में 14.92 रुपये और डीजल में 15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। वहीं 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक साथ 55 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी। इसके बाद 2 अप्रैल को भी पेट्रोल की कीमतों में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल में 55 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि ताजा कटौती के बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के अनुसार आने वाले समय में ईंधन दरों में फिर बदलाव संभव है।
- Khargone Hindu Betiyan Self Defense Camp : अब शिकार नहीं, शिकारी बनेंगी बेटियां! खरगोन में 300 लड़कियां ले रहीं खास ट्रेनिंग, सीख रहीं ऐसे दांव-पेंच जो हर संकट में आएंगे काम
- Ebola Outbreak 2026 : हंतावायरस के बाद अब खून, उल्टी और पसीने से फैल रहा है ये जानलेवा वायरस! WHO ने घोषित की इमरजेंसी, अब तक 80 की मौत
- Garena Free Fire Max Codes Today: गेम जीतने का सीक्रेट खुला! आज के नए कोड्स रिडीम करते ही मिल सकते हैं महंगे हथियार और डायमंड्स फ्री में
- MP Raod Accident Today: कुछ ही मिनटों में उजड़ गई कई जिंदगियां, सड़क पर छटपटाते मिले इतने लोग, घटना का दृश्य देख कांप उठी लोगों की रूह
- Gwalior PhD Student Suicide : होटल के कमरे में घिनौना खेल! नशीली कोल्ड ड्रिंक, अश्लील वीडियो और FIR के कुछ घंटों बाद छात्रा ने उठा लिया डरावना कदम, सुसाइड नोट में खुले कई राज
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Price Latest News: Petrol becomes cheaper by Rs 5
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm