Bigg Boss 20 Season : Bigg Boss 20 में आया ऐसा ट्विस्ट, बदल जाएगा पूरा खेल! सलमान खान ने खोला ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का राज
JioHotstar और COLORS ने 'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। सलमान खान ने इस सीजन के नए ट्विस्ट 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का खुलासा किया है, जो कंटेस्टेंट्स की रणनीति और गेम खेलने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। शो 6 सितंबर से ऑन एयर होगा।
- 'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है।
- सलमान खान ने शो में 'एक्स्ट्रा जीवनदान' नाम के नए ट्विस्ट का खुलासा किया है।
- 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से JioHotstar और COLORS पर प्रसारित होगा।
एंटरटेनमेंट डेस्क :Bigg Boss 20 Season : JioHotstar और COLORS ने बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 20 का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। इस 20वें सीजन में अब सेफ गेम खेलने की गुंजाइश खत्म हो चुकी है। शो के होस्ट सलमान खान ने ट्रेलर में ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ नाम के एक अनदेखे और बड़े ट्विस्ट से पर्दा उठाया है, जो इस बार घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के खेल खेलने का पूरा तरीका बदलने वाला है।
क्या है खास 20वें ट्रेलर में ?
बता दें की ट्रेलर में दो योद्धाओं के बीच जंग के बाद सलमान खान की दमदार एंट्री होती है, जहां वे ‘मेरी जान, एक्स्ट्रा जीवनदान’ और ‘तथास-टू’ बोलते हुए नए थीम की घोषणा करते हैं। Big Boss इस नए फॉर्मेट के कंटेस्टेंट्स को एक एक्स्ट्रा मौका मिलेगा, जो उनकी रणनीतियों को पूरी तरह बदल सकता है। शो के नए थीम पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि ‘जीवनदान’ जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं और घर के अंदर इसका असर देखने लायक होगा।
6 सितंबर से होगा ऑन एयर
वहीं जियोस्टार एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने बताया कि 20वें सीजन का उद्देश्य गेम को पूरी तरह नए सिरे से पेश करना है ताकि रोमांचक मोड़ लाए जा सकें। 20वें सीजन के इस पड़ाव के साथ ‘बिग बॉस’ का यह ग्रैंड सीज़न 6 सितंबर से JioHotstar और COLORS टीवी पर ऑन एयर होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- JPSC Exam Cancellation: रद्द होंगी JPSC की प्री और बैकलॉग परीक्षाएं.. सीएम का विधानसभा में बड़ा ऐलान, उधर 19वें दिन भी जारी रहा छात्रों का आंदोलन
- Vande Bharat: संसद में आमने-सामने आए पक्ष और विपक्ष के सांसद, अमित शाह के जवाब के मांग पर अड़ी कांग्रेस, आखिर सदनमें चर्चा से कौन भाग रहा?
- शह मात The Big Debate: नक्सली.. किसके रोल मॉडल? नक्सल हमले को लेकर फिर शुरू हुई राजनीति, झीरम मामले की सुनवाई पर सियासी युद्ध क्यों?

Facebook


