EPFO Update: अब PF के लिए दफ्तर जाने की झंझट होगी खत्म! WhatsApp पर मिलेंगी सारी सुविधाएं, जल्द लॉन्च होने वाला है ये नया डिजिटल सिस्टम!

Ads

EPFO Update: AI चैटबॉट के जरिए 24x7 सेवाएं उपलब्ध होंगी। जिससे PMVBRY के लंबित मामलों और आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान सीधे WhatsApp पर किया जाएगा। यह पहल भारत में WhatsApp के व्यापक उपयोग को देखते हुए शुरू की जा रही है। ताकि लोगों को आसान और तेज सुविधा मिल सके।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:43 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:43 PM IST

(EPFO Update/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • EPFO जल्द शुरू करेगा WhatsApp आधारित सेवाएं
  • PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस अब होंगे आसान
  • शिकायत और आधार समस्याओं का समाधान भी संभव

नई दिल्ली: EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ही अपने सदस्यों के लिए WhatsApp आधारित सेवा शुरु करने जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों तक सेवाओं को आसान और तेज तरीके से पहुंचाना है। सदस्य अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर ‘Hello’ भेजकर इस सेवा का उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें लोकल भाषा में मेन्यू ऑप्शन मिलेंगे। जिससे PF से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

PF सेवाएं अब होंगी और आसान

इस नए सिस्टम के जरिए यूजर्स PF बैलेंस, आखिरी ट्रांजेक्शन की जानकारी और क्लेम स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही शिकायत दर्ज कराने और अन्य सवालों के जवाब भी WhatsApp पर मिलेंगे। यह सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी। जिससे किसी भी समय मदद ली जा सकेगी। खास बात यह है कि इसका इंटरफेस सरल और यूजर फ्रेंडली होगा।

AI चैटबॉट से 24 घंटे सहायता

EPFO की इस नई पहल में AI चैटबॉट का उपयोग किया जाएगा जो सदस्यों की समस्याओं का तुरंत समाधान करेगा। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के लंबित मामलों और आधार से जुड़ी समस्याओं को भी WhatsApp के जरिए हल किया जा सकेगा। यह कदम भारत में WhatsApp के व्यापक उपयोग को देखते हुए उठाया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से सेवाओं का लाभ उठा सकें।

डिजिटल सेवाओं की ओर बढ़ता EPFO

EPFO पहले से ही डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दे रहा है और भविष्य में और सुधार की योजना है। संगठन EPFO 3.0 के तहत UPI और ATM से PF निकासी जैसी सुविधाएं लाने पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा ऑटो क्लेम सेटलमेंट और तेज प्रोसेसिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही न्यूनतम पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे करोड़ों पेंशनर्स को बड़ी राहत मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

EPFO की WhatsApp सेवा क्या है?

यह एक डिजिटल सुविधा है, जिसके जरिए सदस्य WhatsApp पर ही PF से जुड़ी जानकारी और सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

WhatsApp सेवा कैसे शुरू करनी होगी?

यूजर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO के वेरिफाइड नंबर पर “Hello” भेजना होगा।

कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस, पिछले ट्रांजेक्शन और शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलेगी।

क्या यह सेवा 24×7 उपलब्ध होगी?

हाँ, यह AI चैटबॉट आधारित सेवा 24 घंटे और 7 दिन उपलब्ध रहेगी।