किफायती आवास ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, आईएमजीसी ने किया समझौता

Ads

किफायती आवास ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, आईएमजीसी ने किया समझौता

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 10:26 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को किफायती आवास क्षेत्र के लिए आवास ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडिया मॉर्गेज गारंटी कॉरपोरेशन (आईएमजीसी) के साथ साझेदारी की घोषणा की।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस साझेदारी से पीएनबी हाउसिंग, आईएमजीसी की मॉर्गेज गारंटी समर्थित समाधानों के माध्यम से किफायती आवास ऋण प्रदान कर सकेगी।

इससे विशेष रूप से पहली बार कर्ज लेने वालों को देश में अपने घर खरीदने के सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

भाषा रमण अजय

अजय