टायर(लेबनान), एक मई (एपी) इजराइल द्वारा शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान पर किये गए हवाई हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
वहीं,चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया कि उसके द्वारा रॉकेट और ड्रोन से किये गए हमले में दो इजराइली सैनिक घायल हो गए।
इजराइल और हिजबुल्ला के बीच 17 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि दक्षिणी गांवों पर हुए हमलों में चार लोग मारे गए।
इजराइली सेना ने शुक्रवार दोपहर को लेबनान के दक्षिणी शहर नबातीयेह के पास स्थित हब्बूश गांव के निवासियों को इलाका खाली करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि हिजबुल्ला के ठिकाने के करीब रहने वाले लोग अगर वहीं रुके रहे तो उनकी जान खतरे में पड़ जाएगी।
हिजबुल्ला ने शुक्रवार अपराह्न तकछह बयान जारी कर कहा कि उसने इजराइली सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और रॉकेट दागे हैं।
एपी धीरज पवनेश
पवनेश