50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है आलू की कीमत, व्यापारियों ने जताई आशंका

50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है आलू की कीमत, व्यापारियों ने जताई आशंका

50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है आलू की कीमत, व्यापारियों ने जताई आशंका

Potato, the world's most expensive vegetable, is being sold for around Rs 50,000 per kg.

Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 23, 2020 12:51 pm IST

कोलकाता: कोलकाता में खुदरा बाजार में आलू की कीमत थोड़े समय के लिए 48-49 रुपये प्रति किलो के नए उच्च स्तर तक बढ़ सकती है। व्यापारिक सूत्रों ने सोमवार को यह आशंका व्यक्त की। पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को आलू के ‘ज्योति’ किस्म की बिक्री 1,850-1,900 रुपये प्रति पैकेट (50 किग्रा) की दर पर हुई, जो कीमत कोल्ड स्टोरेज गेट पर 38- 39 रुपये प्रति किलोग्राम बैठती है।

Read More: असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन, गुवाहाटी के अस्पताल में ली अंतिम सांस

एक कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने कहा, ‘अगर आज की कीमत कोई संकेत है, तो खुदरा आलू की कीमत अगले दो दिनों में 48-49 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।’ उन्होंने कहा कि आलू की कीमत में यह ‘अभूतपूर्व’ वृद्धि ‘आश्चर्यजनक’ है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में इस सब्जी की कोई कमी नहीं है और कोल्ड स्टोरेज में 15-16 दिनों का स्टॉक पड़ा हुआ है।

Read More: हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, चार जिलों में लगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि पंजाब से उत्तर भारतीय बाजारों में आलू पहुंचना शुरू हो गया है, इसलिए इस स्तर पर कीमत के अधिक समय तक बने रहने की संभावना नहीं है। दिल्ली में, आलू का थोक मूल्य पश्चिम बंगाल की तुलना में 200 रुपये प्रति पैकेट सस्ता है। पश्चिम बंगाल एक प्रमुख आलू उत्पादक राज्य है। कारोबारियों ने कहा कि दिवाली के बाद आलू की कीमत में सुधार होना चाहिए था, क्योंकि तब तक पंजाब में फसल बाजार में आनी शुरू हो गई थी, लेकिन पूर्वी राज्य प. बंगाल में अब तक ऐसा नहीं हो पाया है।

Read More: रेणु जोगी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद JCCJ कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, प्रदेश भर में धान सत्याग्रह करने का लिया फैसला

हालांकि, एक कोल्ड स्टोरेज अधिकारी ने उम्मीद जताई कि दिसंबर से स्थिति दुरुस्त होने की संभावना है। संपर्क करने पर, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इस विषय पर बोलने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आलू और प्याज की ‘असाधारण’ मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की थी।

Read More: 12 फरवरी तक बंद रहेंगी सभी शिक्षण संस्थाएं, हिमाचल सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान लिया यह फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"