कोरोना काल में बड़ी राहत, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

Ads

कोरोना काल में बड़ी राहत, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कटौती, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

  •  
  • Publish Date - May 28, 2021 / 03:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 50 पैसे से एक रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती करने की घोषणा की है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) के शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस कदम से राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं के 682 करोड़ रुपये बचेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सत्तारूढ़ पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है।

Read More: किन्नर से यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, फिर हुआ ऐसा कुछ की 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, देखें क्या है मामला

पीएसईआरसी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण समाज के कमजोर वर्ग को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 1 से 100 यूनिट बिजली खपत पर प्रति यूनिट एक रुपये और 100 से 300 यूनिट बिजली खपत पर पचास पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है।’’

Read More: 10 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दिया जा रहा कलेक्टर दर से कम वेतन, खुलासा होने के बाद कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

उसने कहा, ‘‘दो से सात किलोवॉट बिजली की खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिये 1 से 100 यूनिट बिजली खपत पर 75 पैसे प्रति यूनिट और 101 से 300 यूनिट बिजली की खपत पर 50 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। नए दरें एक जून से 31 मार्च 2022 तक लागू होंगी।’

Read More: GST काउंसिल की बैठक में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव, कोरोना संबंधी उपकरण व दवाइयों पर छूट का दिया सुझाव

इसके अलावा छोटे और मध्यम औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए दरों में दो प्रतिशत से कम की वृद्धि की गई है। साथ ही इंडस्ट्री के लिए स्पेशल नाइट टैरिफ जारी रहेगा।

Read More: GST काउंसिल की बैठक में फैसला, ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं देना होगा टैक्स, वित्त मंत्री सीतारमण ने किए ये 6 बड़े ऐलान