निजी अस्पताल अगले वित्त वर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे: रिपोर्ट

निजी अस्पताल अगले वित्त वर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे: रिपोर्ट

निजी अस्पताल अगले वित्त वर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे: रिपोर्ट
Modified Date: February 28, 2025 / 07:51 pm IST
Published Date: February 28, 2025 7:51 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) निजी अस्पताल अगले वित्तवर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए लगभग 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। क्रिसिल रेटिंग्स ने यह कहा है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में लगभग 64,000 करोड़ रुपये के संयुक्त राजस्व वाले 91 निजी अस्पतालों के विश्लेषण से लगभग 4,000 बिस्तर की वृद्धि का संकेत मिलता है।

स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 6,000 बिस्तर जोड़े हैं।

इसमें कहा गया है कि इन दो वित्त वर्षों में जोड़े गए बिस्तर वित्त वर्ष 2019-20 और 2023-24 के बीच जोड़े गए बिस्तर के बराबर होंगे।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, ‘‘निजी अस्पताल चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं, जो पिछले चार वित्त वर्षों में औसत वार्षिक निवेश से लगभग 80 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा आंतरिक स्रोतों से वित्त पोषित किया जाएगा।

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि नए बिस्तर जोड़ने की परियोजनाओं का आधा हिस्सा नई परियोजनाओं के विस्तार से आएगा, जो नए स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश को बताता है।

इसमें कहा गया है कि लगभग 40 प्रतिशत से पुरानी परियोजनाओं का विस्तार होगा, जो मौजूदा सुविधाओं के आधुनिकीकरण और अनुकूलन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

भारत में निजी अस्पतालों का इस क्षेत्र के राजस्व में 63 प्रतिशत हिस्सा है।

भाषा राजेश राजेश अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में