पूर्वांकरा ने चौथी तिमाही में 110 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

Ads

पूर्वांकरा ने चौथी तिमाही में 110 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 02:54 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 109.95 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से बेहतर आय के कारण कंपनी मुनाफा कमा पाई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी को 88 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,540.99 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 563.70 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, पूर्वांकरा लि. का शुद्ध लाभ 56.75 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 182.92 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

पिछले वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 3,846.42 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2,093.13 करोड़ रुपये थी।

भाषा रमण अजय

अजय