एचडीएफसी बैंक ने कौशल विकास कार्यक्रमों से 9.6 लाख लोगों को किया सशक्त

Ads

एचडीएफसी बैंक ने कौशल विकास कार्यक्रमों से 9.6 लाख लोगों को किया सशक्त

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 04:50 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) एचडीएफसी बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल ‘परिवर्तन’ के तहत कौशल विकास और आजीविका बढ़ाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से 9.6 लाख लोगों को सशक्त बनाया है। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विश्व युवा कौशल दिवस से एक दिन पहले बैंक ने बयान में कहा कि ‘एचडीएफसी बैंक परिवर्तन’ का कौशल विकास मॉडल औपचारिक प्रमाणन आधारित प्रशिक्षण के साथ-साथ स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आजीविका और उद्यमिता से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित है।

बयान में कहा गया है कि 1.96 लाख से अधिक युवाओं को प्रमाणित कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये प्रशिक्षण उद्योग की जरूरतों के अनुरूप साझेदार संस्थानों और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से संबद्ध संस्थानों के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, बीमा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रखरखाव, आईटी और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

बैंक ने कहा कि उसने रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने और युवाओं, खासकर महिलाओं तथा वंचित समुदायों के लोगों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से अपने कौशल विकास तंत्र को मजबूत किया है।

भाषा

यासिर अजय

अजय