पूर्वांकर लिमिटेड ने तीसरी तिमाही में 58 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

Ads

पूर्वांकर लिमिटेड ने तीसरी तिमाही में 58 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 05:05 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) रियल्टी कंपनी पूर्वांकर लिमिटेड ने बेहतर आय की मदद से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 58.34 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया है।

कंपनी को पिछले साल इसी तिमाही में 92.64 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा, वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 1,104.06 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 334.20 करोड़ रुपये थी।

बेंगलुरु की पूर्वांकर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशीष पूर्वांकर ने कहा, ‘‘ तीसरी तिमाही में मुनाफे में वापसी हमारे व्यवसाय की अंदरुनी मजबूती और कार्यान्वयन, बिक्री और नकदी प्रवाह में हमारे द्वारा बनाई जा रही गति को दिखाती है। बेहतर प्राप्ति और समय पर परियोजना की डिलिवरी से राजस्व में अच्छी वृद्धि हुई है और मुनाफे में अच्छा सुधार हुआ है।’’

कंपनी ने अब तक नौ शहरों — बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर, मंगलुरु, कोच्चि, मुंबई, पुणे और गोवा में कुल 5.6 करोड़ वर्ग फुट की 93 परियोजनाएं पूरी की हैं। इसके पास कुल 3.8 करोड़ वर्गफुट का भूमि बैंक है और कुल 3.4 करोड़ वर्ग फुट की परियोजनायें चल रही हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय