Pushkal Paddy Variety Unveiled
हैदराबाद: देश की अग्रणी बीज कंपनी नुजिविदु सीड्स लिमिटेड ने पूरे भारत में चावल की खेती को नया आयाम देते हुए धान की एक क्रांतिकारी किस्म पुष्कल लॉन्च किया। यह पूरी लॉन्चिंग एक लाइव यूट्यूब प्रसारण के माध्यम से हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के 5000 से अधिक किसान शामिल हुए। इस दौरान कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर संदीप कुमार और मुख्य अनुसंधानकर्ता (धान, गेंहू व जूट) एन श्रीनिवास राव भी मौजूद रहे।
नुजिविडु सीड्स लिमिटेड द्वारा पेश किया गया पुष्कल, पारंपरिक धान की किस्मों की सीमाओं से पूरी तरह अलग है। ऑनलाइन लॉन्च में 5000 से अधिक किसान जमा हुए, जो इस अभूतपूर्व कृषि नवाचार के आगमन को देखने के लिए एकजुट हुए थे।
बात करें पुष्कल की विशेषताओं की तो यह 120-125 दिनों की छोटी अवधि के साथ, खरीफ और रबी दोनों मौसमों में पनपने के लिए डिजाइन किया गया है। अर्ध-बौना कद सिंचित ऊपरी क्षेत्रों में अनुकूलनशीलता सुनिश्चित करता है, जिससे यह देश भर के किसानों के लिए एक बड़ा विकल्प भी है।
लंबे पतले दाने पुष्कल- लंबे पतले दानों वाला नए किस्म का धान है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उच्च गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं। रोग और कीट सहनशीलता- ब्राउन प्लांट हॉपर (बीपीएच), बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) और ब्लास्ट जैसे खतरों के प्रति मजबूत प्रतिरोध व्यापक फसल सुरक्षा की आवश्यकता को कम करता है।