नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) लंबे और फ्लैट स्टेनलेस-स्टील उत्पाद बनाने वाली कंपनी, राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 42 प्रतिशत अभिदान मिला।
एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,09,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 88,17,270 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 99 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे को 94 प्रतिशत अभिदान मिला और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 11 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ में 1,46,50,000 इक्विटी शेयरों तक का ताजा निर्गम और 62,50,000 इक्विटी शेयरों तक का बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 116-122 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आईपीओ बुधवार को बंद होगा।
राजपूताना स्टेनलेस ने एंकर निवेशक शाइन स्टार बिल्ड कैप से 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय