Raymond Group Gautam Singhania: देश के दिग्गज बिजनेसमैन का एक्सीडेंट, नाव में थे सवार, तभी हो गया ये हादसा, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती
Raymond Group Gautam Singhania: देश के दिग्गज बिजनेसमैन का एक्सीडेंट, नाव में थे सवार, तभी हो गया ये हादसा, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती
Raymond Group Gautam Singhania | Photo Credit: IBC24
- गौतम सिंघानिया मालदीव स्पीडबोट हादसे में मामूली रूप से घायल
- दो भारतीय लापता, तलाश जारी
- सिंघानिया वर्तमान में मुंबई में उपचाराधीन
नयी दिल्ली: Raymond Group Gautam Singhania रेमंड समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया मालदीव में एक स्पीडबोट हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए हैं और वर्तमान में मुंबई में उपचाराधीन हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मालदीव से आई रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट वी फेलिधू के पास पलट गई।
Gautam Singhania Injured सिंघानिया भी इस नौका में सवार पर्यटकों में शामिल थे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, दो अन्य भारतीय लापता बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गौतम सिंघानिया एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। वह मुंबई में उपचाराधीन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दुआओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित अन्य लोगों के कुशल होने की कामना करते हैं।’’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पीडबोट में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि पांच लोग समुद्र में बह गए थे, जिनमें रूस की एक महिला और भारत के चार पुरुष शामिल हैं।
कौन है गौतम सिंघानिया
गौतम सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार हैं। वो देश की प्रतिष्ठित टेक्सटाइल कंपनी रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बिजनेस से इतर सिंघानिया कार रेसिंग, एविएशन और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। 9 सितंबर 1965 को जन्मे गौतम सिंघानिया फैमिली की चौथी पीढ़ी से आते हैं, जिसने देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बड़ी पहचान दिलाई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: बंगाल में चुनावी जंग, दीदी ने लिए 10 संकल्प!… ममता के मेनिफेस्टो में ‘जीत’ का मंत्र, क्या TMC का किला भेद पाएगी भाजपा
- Raigarh Bilaspur Reservoir News : अचानक टूटा जलाशय का गेट, NH-49 पर मचा हड़कंप! सड़क बनी नदी, वाहनों की लंबी कतारें, देखें पूरा मंजर
- शह मात The Big Debate: आखिर खत्म हुआ ‘सेस’.. लेकिन सियासत अब भी शेष!… सदन में पास हुआ जनता को राहत देने वाला विधेयक, शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का खेल

Facebook


