आरबीआई गवर्नर दास को मिला ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार…

Ads

आरबीआई गवर्नर दास को 'गवर्नर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार

  •  
  • Publish Date - March 15, 2023 / 09:27 PM IST,
    Updated On - March 15, 2023 / 09:45 PM IST

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को बुधवार को वर्ष 2023 के लिए ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन केंद्रीय बैंकिंग ने महामारी और यूक्रेन युद्ध के उथल-पुथल वाले दौर में वित्तीय बाजार की अगुवाई करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया।

यह भी पढ़े : यहां के सीएम ने कैबिनेट में अचानक किया बड़ा फेरबदल, जानें किसकों मिली कौन सी नई जिम्मेदारी

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन वर्ष 2015 में देश की ओर से पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। प्रकाशन ने दास को यह पुरस्कार देते हुए कहा कि दिसंबर 2019 में उन्हें अपनी नियुक्ति के बाद से कई बाधाओं का सामना करना पड़ा तथा कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी दो प्रमुख चुनौतियों के बीच दास ने बेहतरीन काम किया।

यह भी पढ़े : मंदिर में भड़काऊ पर्चा चिपकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया इस घटना को अंजाम