RBI ने मुत्थूट फाइनेंस, मन्नपुरम फाइनेंस पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?

RBI ने मुत्थूट फाइनेंस, मन्नपुरम फाइनेंस पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?

RBI ने मुत्थूट फाइनेंस, मन्नपुरम फाइनेंस पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 19, 2020 4:05 pm IST

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एर्नाकुलम स्थित मुत्थूट फाइनेंस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सोने के बदले कर्ज मामले में 5 लाख रुपये से अधिक के कर्ज को लेकर ऋण-मूल्य अनुपात (एलवीआर) और कर्जदार के पैन की प्रति लेने को लेकर जारी दिशानिर्देशा का अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है।

Read More: मध्यप्रदेश में 1363 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 14 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 887 मरीज स्वस्थ

केंद्रीय बैंक ने मन्नपुरम फाइनेंस, त्रिचुर पर भी 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना स्वर्ण आभूषण के मालिकाना हक के सत्यापन संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने मुत्थूट फाइनेंस के बारे में कहा कि कंपनी की 31 मार्च, 2018 और 31 मार्च 2019 की स्थिति के अनुसार वित्तीय स्थिति की जांच में दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने की बात सामने आयी है।

Read More: मध्यप्रदेश में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, सहआरोपी को 7 साल की जेल

इसी प्रकार, मन्नपुरम फाइनेंस के मामले में आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च, 2019 की स्थिति के अनुसार कंपनी की जांच में दिशानिर्देशों के उल्लंघन की बात सामने आयी।

Read More: MLA विकास उपाध्याय ने कांग्रेस प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के गृह ग्राम पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"