आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले

Ads

आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 01:49 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 01:49 PM IST

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में एकदिवसीय ‘वैरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिये सोमवार को 79,256 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली।

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की ‘कट-ऑफ’ और भारित औसत दर पर डाली गई।

यह राशि एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की तुलना में काफी कम रही। अग्रिम कर भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी में तेज गिरावट आई है।

बैंकिंग प्रणाली में 23 मार्च तक नकदी का घाटा करीब 65,395.64 करोड़ रुपये आंका गया है।

इससे पहले 20 मार्च को केंद्रीय बैंक ने तीन दिन की वीआरआर नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली में 25,101 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली थी।

आरबीआई ने 17 मार्च को सात दिन की वीआरआर नीलामी के माध्यम से 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली थी।

इसके अलावा, जनवरी 2026 से अब तक आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद के माध्यम से बैंकिंग प्रणली में 3.50 लाख करोड़ रुपये की स्थायी नकदी डाली है।

भाषा निहारिका

निहारिका