भोपाल, 26 मई (भाषा) विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दवा कंपनी रे नियो फार्मा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में अपने परिचालन की शुरुआत की।
कंपनी ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस दौरान कंपनी ने मध्यप्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों में किफायती, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मजबूत करने की अपनी दीर्घकालिक योजना भी साझा की।
रे नियो फार्मा के संस्थापक अमित पटनी ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, पुरानी बीमारियों के प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण उपचार के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। यहां अपनी उपस्थिति के माध्यम से हमारा उद्देश्य भोपाल और आसपास के शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करना तथा मरीजों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र के साझेदारों के साथ दीर्घकालिक भरोसा कायम करना है।’’
उन्होंने बताया कि कंपनी के उत्पादों में हृदय रोग, मधुमेह, श्वसन रोग, त्वचा रोग, संक्रमणरोधी दवाएं तथा पोषण संबंधी उत्पाद शामिल हैं।
कंपनी मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर तथा देश के अन्य तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य सेवा बाजारों में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।
रे नियो फार्मा तीव्र एवं विशेष उपचार क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली और सुलभ दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध तेजी से उभरती दवा कंपनी है।
भाषा दिमो पारुल अजय
अजय