नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 32 प्रतिशत यानी 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 3.20 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है। यह कंपनी का चालू वित्त वर्ष के लिए चौथा अंतरिम लाभांश है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उक्त अंतरिम लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि शुक्रवार, 20 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। अंतरिम लाभांश का भुगतान 14 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, ‘‘आरईसी लि. के निदेशक मंडल ने 16 मार्च, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम लाभांश पर विचार किया और 32 प्रतिशत (अर्थात 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 3.20 रुपये का लाभांश) अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की।’’
भाषा रमण अजय
अजय