रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

Ads

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 01:56 PM IST

कोलकाता, 30 सितंबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल से बुधवार को मुलाकात करेगा। इस दौरान निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में यह बैठक आज दोपहर बाद होने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक में उन क्षेत्रों पर चर्चा होने की संभावना है, जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज राज्य में निवेश के अवसर तलाश सकती है। रिलायंस समूह के विभिन्न कारोबार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी से संकेत मिलता है कि बातचीत में कई क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है।’’

अदाणी समूह द्वारा न्यू टाउन में 2,000 बिस्तर वाले अस्पताल की आधारशिला रखने और 2035 तक पश्चिम बंगाल में करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा के कुछ दिन बाद यह मुलाकात हो रही है।

भाषा निहारिका

निहारिका