मार्च तिमाही में रिलायंस इंफ्रा को 449 करोड़ रुपये का घाटा

मार्च तिमाही में रिलायंस इंफ्रा को 449 करोड़ रुपये का घाटा

मार्च तिमाही में रिलायंस इंफ्रा को 449 करोड़ रुपये का घाटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 13, 2022 9:43 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने मार्च 2022 तिमाही में 449.13 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में उसने 1,611.02 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 4,467.61 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7,860.81 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 938.39 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसने 1,125.25 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय भी घटकर 19,132.55 करोड़ रुपये रह गई, जो वर्ष 2020-21 में 20,914.89 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में