रिलायंस पावर का शुद्ध घाटा जून तिमाही में बढ़कर 296 करोड़ रुपये रहा

रिलायंस पावर का शुद्ध घाटा जून तिमाही में बढ़कर 296 करोड़ रुपये रहा

रिलायंस पावर का शुद्ध घाटा जून तिमाही में बढ़कर 296 करोड़ रुपये रहा
Modified Date: August 9, 2023 / 10:33 pm IST
Published Date: August 9, 2023 10:33 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) रिलायंस पावर ने बुधवार को कहा कि कम आय और अधिक खर्च के कारण जून तिमाही में उसका शुद्ध घाटा बढ़कर 296.31 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान उसे 160.79 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी की कुल आय चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में घटकर 1,958.72 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,144.97 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून अवधि में इसका खर्च बढ़कर 2,182.69 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,145.90 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में