Share Market New Timings: निवेशकों के लिए जरूरी खबर! आज से बदल गया बाजार का समय, अब कितने बजे खुलेगा और कब होगा बंद? जानें पूरी डिटेल
Share Market New Timings: 03 अगस्त 2026 से शेयर बाजार के ट्रेडिंग समय में बदलाव लागू हो गया है। अब F&O ट्रेडिंग की नई टाइमिंग, क्लोजिंग ऑक्शन सेशन और इसके नियमों को समझना जरूरी है। इस बदलाव का असर निवेशकों की ट्रेडिंग रणनीति और बाजार में ऑर्डर लगाने के तरीके पर पड़ सकता है।
(Share Market New Timings/ Image Credit: IBC24 News)
- 3 अगस्त 2026 से बाजार की क्लोजिंग प्रक्रिया बदली।
- F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़ा।
- अब F&O ट्रेडिंग दोपहर 3:40 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: Share Market New Timings: अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 03 अगस्त 2026 से भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग टाइम और क्लोजिंग प्रक्रिया में बदलाव लागू हो गया है। बाजार नियामक सेबी ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (Share Market New Timings) की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य शेयरों के क्लोजिंग प्राइस को ज्यादा पारदर्शी बनाना और बाजार बंद होने के समय होने वाली अचानक हलचल को कम करना है।
F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़ा
नए नियमों के अनुसार अब इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग दोपहर 3:40 बजे तक की (Share Market New Timings) जा सकेगी। पहले यह समय 3:30 बजे तक था। यानी F&O ट्रेडर्स को अब ट्रेडिंग के लिए अतिरिक्त 10 मिनट मिलेंगे। हालांकि, सामान्य कैश मार्केट में ट्रेडिंग का समय पहले की तरह सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही रहेगा। इस बदलाव से डेरिवेटिव्स कारोबार करने वाले निवेशकों को ज्यादा समय और बेहतर सुविधा मिलेगी।
क्या है क्लोजिंग ऑक्शन सेशन?
सेबी ने F&O में शामिल शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन शुरू किया है। यह प्रक्रिया दोपहर 3:15 बजे से 3:35 बजे तक चलेगी। इस दौरान शेयरों के ऑर्डर एकत्र किए जाएंगे और ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए शेयर का आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस तय किया जाएगा। इससे अंतिम कीमत तय करने की प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी होने की उम्मीद है। साथ ही आखिरी मिनट में होने वाले तेज उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
किन शेयरों पर लागू होंगे नए नियम?
यह नया नियम फिलहाल उन कंपनियों के शेयरों पर लागू होगा जो F&O यानी फ्यूचर्स और ऑप्शंस सेगमेंट में शामिल हैं। गैर-F&O शेयरों के लिए ट्रेडिंग टाइम और क्लोजिंग प्रक्रिया में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इन बदलावों (Share Market New Timings) से क्लोजिंग प्राइस ज्यादा भरोसेमंद बन सकता है और निवेशकों को ट्रेडिंग फैसले लेने में मदद मिल सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Silver Rate 03 August 2026: सावन के पहले सोमवार को मिली बड़ी खुशखबरी! सोना 1.09 लाख से आया नीचे, चांदी के भी दाम हुए कम, जानें आपके शहर में आज क्या है एक तोले का भाव?
- First Sawan Somwar 2026: हर-हर महादेव से गूंजा देश, सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल से काशी विश्वनाथ तक उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- Petrol Diesel Price Today 03 August 2026: पेट्रोल 3 और डीजल 2 रुपए प्रति लीटर महंगा, 18 अगस्त से लागू होंगे पेट्रोल-डीजल के नए रेट, आदेश जारी

Facebook


