शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटा

  •  
  • Publish Date - February 18, 2021 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में धीमी शुरुआत के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 72.77 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.76 पर खुली, फिर गिरावट के साथ 72.77 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.74 पर बंद हुआ था।

सुबह के कारोबार के दौरान एशियाई मुद्राओं में गिरावट देखने को मिली।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 90.93 पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 1,008.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.07 प्रतिशत बढ़कर 65.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय